बिहार का बाइक चोर पूर्वी टुंडी पुलिस के हत्थे चढ़ा  

Advertisements

बिहार का बाइक चोर पूर्वी टुंडी पुलिस के हत्थे चढ़ा  

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : कटिहार का रहने वाला बाइक चोर पूर्वी टुंडी में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उक्त युवक को पकड़कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की देर रात लगभग तीन बजे नियमित रात्रि गश्ती के दौरान पोखरिया के पास अपाची बाइक संख्या जेएच 09 ए टी 0528 पर आ रहा एक बाइक सवार पुलिस का वाहन देखकर भागने लगा। जब पुलिस को शक हुआ तो उसे पीछा कर धर दबोचा।

पुलिस के समक्ष वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बाइक का कोई कागजात भी वह दिखा नहीं पाया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नेहाल कुमार यादव, पिता- स्व. धरम यादव, नया टोला जुराबगंज थाना- कोढ़ा जिला- कटिहार बताया।

गिरफ्तार नेहाल कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह बिहार में मोटरसाइकिल चोरी का काम करता था। अब झारखंड में भी आकर बाइक चोरी करता था। उक्त बाइक को बोकारो से चुराकर बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने संदेह जताया है कि जब्त बाइक पर अंकित नंबर भी फर्जी है और पकड़ा गया युवक किसी बाइक चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top