हड़ताल अवधि में उपमुखिया रहेंगे मुखिया के प्रभार में

0

हड़ताल अवधि में उपमुखिया रहेंगे मुखिया के प्रभार में

जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने जारी किया आदेश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : विभिन्न मांगों को लेकर जिलेभर के मुखिया के हड़ताल में चले जाने से विकास कार्य प्रभावित न हो इसके लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने जिले के सभी पंचायतों के उप-मुखिया को मुखिया का प्रभार लेने का आदेश जारी कर दिया है। पंचायती राज पदाधिकारी ने सभी उप-मुखिया को 30 अगस्त से ही प्रभार लेने का आदेश दिया है। बताते चलें कि विभिन्न मांगों को ले बीते 27 अगस्त से जिले भर के मुखिया हड़ताल पर चले गए हैं। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने सभी पंचायतों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है जो 15 सितंबर तक चलेगी। कार्यक्रम प्रभावित न हो इसके लिए हड़ताल से वापस न लौटने तक सभी उपमुखिया को मुखिया के प्रभार में रहने का आदेश दिया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *