आरएसएस शताब्दी वर्ष में बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ

Advertisements

आरएसएस शताब्दी वर्ष में बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ

डीजे न्यूज,गिरिडीह : आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को होटल गार्डेन व्यू एवं सवेरा चित्र मंदिर में सेवा भावी बंधुओं एवं एनजीओ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले एवं क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक को संबोधित करते हुए राजकुमार मटाले ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सेवा परमो धर्म” के आदर्श के साथ विभिन्न कार्यक्रम चला रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, निस्वार्थ सेवा की भावना विकसित करना तथा आपदा के समय जरूरतमंदों की सहायता करना है।

उन्होंने कहा कि संघ का सेवा कार्य किसी भी प्रकार के जाति, पंथ या धर्म के भेदभाव से परे रहकर व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित है। सेवा विभाग शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, स्वदेशी एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास कर रहा है।

इस अवसर पर नगर के धरियाडीह में बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन भी राजकुमार मटाले द्वारा किया गया। केंद्र में उपस्थित बच्चों के बीच कॉपी, पुस्तक और पेंसिल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कारों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश रंजन सिंह, नगर कार्यवाह मनीष कुमार, सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, अमित कुमार, वार्ड पार्षद दीपक यादव, सुजीत भदानी, विजय लाल बरनवाल, विभाकर पांडेय, संजय कुमार, निरंजन कुमार, अनुप यादव समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top