अब क्यूआर कोड स्कैन कर दर्ज करें अपनी शिकायत

Advertisements

अब क्यूआर कोड स्कैन कर दर्ज करें अपनी शिकायत

डीजे न्यूज, धनबाद:
धनबाद नगर निगम द्वारा शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। मेयर संजीव सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए क्यूआर कोड जारी किया है।

अब शहरवासी जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याओं को लेकर घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए नागरिकों को केवल जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, जिसके माध्यम से उनकी शिकायत संबंधित विभाग तक सीधे पहुंच जाएगी और समाधान की प्रक्रिया तेज़ होगी।

मेयर की इस पहल से आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता व गति आएगी। नगर निगम की इस डिजिटल व्यवस्था को शहरवासियों के लिए एक बड़ी सुविधा के रूप में देखा जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top