Advertisements
रामकनाली ओपी प्रभारी को दी गई विदाई
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): पुलिस जनसहयोग समिति के तत्वावधान में रामकनाली ओपी परिसर में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ओपी प्रभारी संतोष रवि के अन्यत्र तबादला होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। निवर्तमान ओपी प्रभारी ने शांति व्यवस्था में सहयोग करने के लिए समिति सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर राजेन्द्र प्रसाद राजा, विमलेश चौबे, बिनय पासवान, निरंजन गोप, पंकज वर्मा, सुशील सिंह, विक्की वर्मा, अजीत चौहान, मनोज गुप्ता, गोवर्धन बाउरी, रामभजन बाउरी, लुकमान खान आदि मौजूद थे।