अशोक बने बलियापुर लायंस क्लब के अध्यक्ष

Advertisements

अशोक बने बलियापुर लायंस क्लब के अध्यक्ष

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): लायंस क्लब बलियापुर की बैठक शुक्रवार को अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2026 -27 के लिए क्लब के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से क्लब के संस्थापक सदस्य अशोक कुमार को अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं चितरंजन महतो को सचिव एवं गिरधारी लाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। शंकर रविदास को प्रथम उपाध्यक्ष बनाया गया है। मालूम हो कि क्लब का नया सत्र हर साल 1 जुलाई से शुरू होती है। बैठक में क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी, शंकर रविदास, अरुण महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top