सीबीएसई 10वीं परीक्षा में गोल धनबाद का दबदबा
वैष्णवी मिश्रा 98%, सोमेश्वर आनंद मेहता 97.2%, आयुषी वर्मा 96%, अफताब अंसारी 95%, समृद्ध आर्या 94.8 %, संस्कार शर्मा 94 %, अंकित कुशवाहा 93% एवं नब्या शर्मा जैसे बहुत सारे छात्रों ने प्राप्त किए 90 % से ज्यादा अंक
गोल संस्थान से साधारण छात्र भी असाधारण सफलता प्राप्त करते रहे हैं, संस्थान के दिशा-निर्देशों का पालन कर छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं : संजय आनंद
डीजे न्यूज, धनबाद : सीबीएसई द्वारा घोषित 2026 के 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में गोल संस्थान, धनबाद के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए कोयलांचल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर यह साबित किया कि अनुशासन, सही मार्गदर्शन एवं स्मार्ट वर्क के जरिए बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
10वीं बोर्ड परीक्षा में संस्थान के छात्रों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। बड़ी संख्या में छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। सफल छात्रों में वैष्णवी मिश्रा 98%, सोमेश्वर आनंद मेहता 97.2%, आयुषी वर्मा 96%, अफताब अंसारी 95%, समृद्ध आर्या 94.8 %, संस्कार शर्मा 94 %, अंकित कुशवाहा 93% एवं नब्या शर्मा जैसे बहुत सारे छात्रों ने 90 % से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ-साथ मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे अन्य छात्रों के साथ भी गोल संस्थान, धनबाद के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। साथ ही छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया कि जिन छात्रों के अंक अपेक्षाकृत कम आए हैं, वे निराश न हों, क्योंकि आगे 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उनके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में उन्हें फोकस्ड रहकर निरंतर मेहनत करने की आवश्यकता है। गोल संस्थान, धनबाद के केंद्र निदेशक संजय आनंद ने बताया कि संस्थान से साधारण छात्र भी असाधारण सफलता प्राप्त करते रहे हैं। उन्होंने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर छात्र अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
एकेडमिक हेड दिपक कुमार एवं भारती सिन्हा ने बताया कि संस्थान मेधावी एवं योग्य छात्रों को उनकी प्रतिभा के आधार पर 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है और आगे भी छात्रों को गुणवत्तपूर्ण व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है।