सीबीएसई 10वीं में सरिया डीएवी के सुमित 97.2% लाकर बने जिला टॉपर
डीजे न्यूज, गिरिडीह : सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी किया गया। दोपहर बाद परीक्षा परिणाम जारी होने के कारण विभिन्न स्कूलों में रात तक शिक्षक परीक्षा परिणाम तैयार करने में लगे रहे। इस कारण विद्यालय के शिक्षक परेशान भी दिखे। सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में सरिया डीएवी पब्लिक स्कूल के सुमित कुमार 97.2% अंक लाकर जिला टॉपर बने है। इसके अलावा विराट कुमार स्वर्णकार 97% अंक लाकर सेकेंड व सीसीएल डीएवी की आद्या आनंद 96.6% अंक लाकर जिले की थर्ड टॉपर बनी हैं। इस बार जिला टॉपर बनने का गौरव लड़के ने हासिल किया है। वहीं विभिन्न स्कूल के टॉपरों में लड़कियों ने जगह बनाई है।
आईआईटी करना चाहते है हस्सान
हॉली क्रॉस पचंबा के स्कूल टॉपर हस्सान आलम आगे चलकर आईआईटी या एमआईटी से न्यूक्लियर फिजिसीस्ट करना चाहते हैं। हस्सान 95.2 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बने है। हस्सान आलम के पिता इमरान आलम पत्रकार व मां शिक्षिका है। हस्सान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ स्कूल के प्रिसिंपल सिस्टर शांति व अन्य शिक्षकों को दिया है। हस्सान ने कहा कि नियमित रुप से पढ़ाई करने पर वे स्कूल में टॉपर बने है। स्कूल में शिक्षकों का मार्गदर्शन उसे मिलता रहा। जिससे 10वीं की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल हुए। बुधवार को स्कूल टॉपर बनने पर हस्सान के माता-पिता ने उसे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
चित्र 15 जीआरडी 58 हॉली क्रॉस के स्कूल टॉपर हस्सान को मिठाई खिलाते उसके माता-पिता।
सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा सत्र 2025-26 में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा अदिति आर्य और पियूष राज ने ने 93% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्र विभोर अग्रवाल ने 91% प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया हैं, वहीँ प्रांजल पांडेय 89 % अंको के साथ तृतीया स्थान पर रहे। अगर विषयों में सर्वाधिक अंकों की बात करें तो गुरमेहर कौर ने अंग्रेजी में 93 , पियूष राज ने हिंदी में 96 , तन्मय कुमार ने गणित में 87 , अदिति आर्या ने विज्ञानं में 94 , ऋषिका रानी और पियूष राज ने सामाजिक विज्ञानं में 94 , और ऋषिका रानी ने आई टी में सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंको के साथ शीर्ष स्थान पर रही।
अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
किरण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
किरण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन कर मान बढ़ाया है। विद्यालय की श्वेता कुमारी 93.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है। वहीं तेजस कुमार 92.4 प्रतिशत लाकर सेकेंड, प्रिया कुमारी 91.4 प्रतिशत लाकर थर्ड, सौरभ कुमार यादव 90.6 प्रतिशत लाकर फोर्थ व 90 प्रतिशत अंक लाकर सौम्य गुप्ता फिफ्थ टॉपर बनी है। विद्यार्थियों की सफलता पर निदेशक राजीव कुमार ने बधाई दी है। कहा कि विद्यार्थियों व शिक्षकों की मेहनत से स्कूल का परीक्षा परिणााम बेहतर रहा है।