कतरास कॉलेज कतरासगढ़ में बनेगा ई-लाइब्रेरी
विधायक शत्रुघ्न ने की अनुशंसा
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास कॉलेज कतरासगढ़ में जल्द ही ई-लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। इस बाबत बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने डीसी को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में डीएमएफटी फंड से उक्त निर्माण कार्य कराने की अनुशंसा किया है। बीबीएमकेयू धनबाद में बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चितरंजन कुमार सिंह की पहल पर यह संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि कतरास कॉलेज, कतरासगढ़ के सामने सड़क के दूसरी ओर स्थित पुराने भवन को हटाकर वहां आधुनिक ई-लाइब्रेरी/डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण कराने का रास्ता साफ हो गया है। यह पुराना भवन लंबे समय से उपयोगहीन पड़ा है, जहां कभी-कभी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा था और स्थान का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था।
अब विधायक की अनुशंसा मिलने के बाद उक्त स्थल पर ई-लाइब्रेरी/डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण की उम्मीद और प्रबल हो गई है। इससे कतरास कॉलेज तथा आसपास के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, डिजिटल संसाधन और शांत अध्ययन वातावरण मिलेगा।