बलियापुर व आसपास की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर व आसपास की खबरें:-

तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दूधिया सहीस टोला में मडई थान तालाब का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास बुधवार को सिंदरी के विधायक चंद्र देव महतो ने किया। उक्त तालाब का जीर्णोद्धार डीएमएफटी फंड से किया जाना है। मौके पर मुखिया उत्तम चौबे, जिला परिषद सदस्य उषा महतो, आधार सहीस, प्रदीप उपाध्याय, अजय सहीस, दिवाकर, सुमन मिश्रा, अरमान अंसारी, राजीव कुमार पाठक आदि थे।
—————————————-


मंदिरों में पूजा कर मनाया बांग्ला नव वर्ष

बलियापुर:  बांग्ला नव वर्ष के मौके पर बुधवार को बलियापुर क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोयला वैशाख के अवसर पर बंगाली समुदाय के लोगों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर नव वर्ष का स्वागत किया।झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाडा तथा सिंदूरपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल कलाकारों ने आकर्षक संस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी।
मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, बेंगु ठाकुर, मुकुलचंद्र रोहिदास, लालजीत गोराय, शैलेंद्र मंडल, अभिजीत चटर्जी, नारायण चंद्र पाल, सपन कुमार महतो समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।
—————————————–


बलियापुर बाजार और दूधिया में पनशाला का शुभारंभ

बलियापुर: गर्मी को देखते हुए लायंस क्लब बलियापुर की ओर से बुधवार को बलियापुर बाजार में पनशाला का शुभारंभ किया गया। दूसरी ओर दूधिया में भी विधायक चंद्रदेव महतो के द्वारा पानसाला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी, शंकर रविदास, कल्याण कुमार भट्टाचार्य, गिरधारी लाल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, प्रदीप साह आदि थे।
—————————————-

डांगी में चड़क पूजा संपन्न 
बलियापुर: डांगी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को चड़क पूजा के अवसर पर भोक्ता घुरा मेला का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने अपने विभिन्न अंगों में लोहे की कीले चुभो कर नाचते गाते रहे। मंदिर परिसर में स्थापित भोक्ता खूंटा के लट पर रस्सी के सहारे लटक कर घूमते रहे। इस अवसर पर विधायक चंद्रदेव महतो ने मंदिर प्रांगण में हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया। चड़क पूजा के मौके पर मंगलवार की रात डांगी एवं समलापुर गांव में छउ नृत्य का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ो लोग जुटे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top