आधुनिक तकनीक से शिक्षा को रोचक बनाने पर जोर

Advertisements

आधुनिक तकनीक से शिक्षा को रोचक बनाने पर जोर

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने व विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बाघमारा में बैठक हुई। बैठक में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, सीओ गिरजानंद किस्कू के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विधायक ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार व बच्चों की नियमित उपस्थिति, हर तरह की सुविधा और शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने पर जोर दिया।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा

स्मार्ट क्लासेस

आधुनिक तकनीक से शिक्षा को रोचक बनाना।

बेहतर बुनियादी ढांचा
साफ-सुथरे क्लासरूम और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यावहारिक शिक्षा पर जोर।

शिक्षक-अभिभावक संवाद
बच्चों की प्रगति की समीक्षा करना।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top