अंबेडकर जयंती पर झरिया में गूंजे हक के नारे, पदयात्रा निकाल मांगा पानी-बिजली-स्वच्छता का अधिकार

Advertisements

अंबेडकर जयंती पर झरिया में गूंजे हक के नारे, पदयात्रा निकाल मांगा पानी-बिजली-स्वच्छता का अधिकार
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को झरिया में योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह पदयात्रा का शुभारंभ महेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
पदयात्रा लक्ष्मणीया मोड़, बाटा मोड़ होते हुए वापस चिल्ड्रेन पार्क झरिया आई। पदयात्रा में गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी। “आवाज दो हम एक हैं, एक हैं, एक है। मेरी सांसे मेरा हक। मेरा अधिकार, पानी बिजली स्वच्छता का अधिकार। झरिया को समाप्त करने की राजनीति बंद करो बंद करो” आदि नारे लगाए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मॉडल स्कूल राजवाड़ी रोड के शिक्षक और बच्चों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। मौके पर वार्ड 45 के पार्षद पिंकू चंद्रवंशी, अनिल कुमार जैन, शिव बालक पासवान, अनुप साव, अकलाख अहमद, महेश शर्मा, कुंदन मोदक, भीम निशाद, रवि केशरी, मनीष यादव, मोनू केशरी, राजेश गोस्वामी, अशोक वर्णवाल, बिरजू शर्मा, सूरज साव, ओम जी, मनोज सिंह, गौतम सेन, झुन्नू गुप्ता, सुरेंद्र साव, सतनारायण भोजगढ़िया, डॉक्टर दिलीप थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top