परसबनिया में बाबा साहेब आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित मदर टेरेसा उच्च विद्यालय में बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित

परसबनिया में बाबा साहेब आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित

मदर टेरेसा उच्च विद्यालय में बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): परसबनिया स्थित दास टोला में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई । बाबा साहेब की जयंती के मौके पर स्थापित प्रतिमा का अनावरण सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने किया।
विधायक ने बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मौके पर जिप सदस्य श्वेता कुमारी, मालिक लाल दास, राजू महतो, मंगल महतो आदि थे।

रंगामाटी स्थित मदर टेरेसा हाई स्कूल में अंबेडकर जयंती के मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं लायंस क्लब बलियापुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।  मौके पर क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी, शंकर रविदास, गिरधारी लाल अग्रवाल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top