कतरास की खबरें:-

Advertisements

कतरास की खबरें:-

जीएनएम हाई स्कूल मैदान कतरास में 18 को भव्य हिंदू सम्मेलन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): जीएनएम हाई स्कूल मैदान कतरास में 18 अप्रैल को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सामाजिक एकता, समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता एवं हिंदू समाज को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित सम्मेलन में भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी एवं वाराणसी के सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य कन्हैया द्विवेदी जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा।
उक्त जानकारी आयोजन समिति ने बुधवार को राजेंद्र क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, मातृशक्ति एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
प्रेस वार्ता में समिति के संयोजक मुकेश भट्ट, सहसंयोजक पंकज सिन्हा , सचिव शिवेश विश्वकर्मा, सहसचिव राखोहरि पटवा, कोषाध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सह कोषाध्यक्ष महावीर गोयल, अरुण सेन, दीपक साहू, रामकुमार साहू, राजू प्रमाणिक, मानसी सेनगुप्ता, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थे।
———————————————


केशलपुर में भाकपा-माले की बैठक में पुनर्वास की मांग
कतरास:
केशलपुर कुम्हार टोला में बुधवार को भाकपा-माले की बैठक हुई। अध्यक्षता शाखा सचिव शंकर पंडित ने की। माले के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड हलधर महतो ने कहा कि कुम्हार टोला में कभी भी भू-धंसान जैसी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बस्ती के लोग संघर्ष करके पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं । फिर भी बीसीसीएल प्रबंधन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने अविलंब ग्रामीणों के साथ बैठक कर पुनर्वास एवं रोजगार के साथ जान माल की सुरक्षा देने की मांग बीसीसीएल से की। बैठक में कपूर कुम्हार, शिव पंडित, बजरंगी पंडित, कारू पंडित, पप्पू पंडित, प्रेम पंडित, शीला देवी आदि उपस्थित थे।
——————————————


मेयर संजीव से मिले सामाजिक कार्यकर्ता राजेश

पीसीसी सड़क के निर्माण व पुनर्निर्माण नियम में बदलाव की मांग की

कतरास:
पीसीसी सड़कों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर कतरास के सामाजिक कार्यकर्ता राजेश स्वर्णकार ने बुधवार को मेयर संजीव सिंह से भेंट की। उन्होंने मेयर को मांग पत्र सौंपते हुए जनहित में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। राजेश ने बताया कि वर्तमान में कई स्थानों पर पुराने पीसीसी सड़क को हटाए बिना ही उसके ऊपर नई सड़क बना दी जा रही है। इस प्रक्रिया के कारण सड़कों की ऊँचाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आसपास के मकान अपेक्षाकृत नीचे होते जा रहे हैं।
इसका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़कों का पानी घरों में प्रवेश कर जाता है, वहीं घरों की नालियों का पानी भी सही ढंग से बाहर नहीं निकल पाता है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और मकानों की संरचना पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेश स्वर्णकार ने नगर निगम से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यह नियम लागू किया जाए कि नई पीसीसी सड़क के निर्माण से पहले पुराने सड़क को पूरी तरह तोड़कर हटाया जाए। इससे सड़कों की ऊँचाई नियंत्रित रहेगी और जल निकासी की समस्या का समाधान हो सकेगा।
———————————————-
छात्रा से अभद्र व्यवहार का मामला थाना पहुंचा

अभाविप ने पुलिस को दी लिखित शिकायत

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): डीएवी +2 महिला विद्यालय कतरास की छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने से जुड़े मामले को अभाविप ने गंभीरता से लिया है। अभाविप ने
कतरास थाना में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच एवं दोषी शिक्षक पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, जिससे मामले की गंभीरता स्पष्ट होती है। परिषद ने  महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है।

इस संबंध में छात्र नेता एवं प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक शुभम हजारी ने कहा कि ऐसी घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। दोषी पर सख्त कार्रवाई हो, अन्यथा विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top