बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

पूर्णाहुति के साथ हनुमंत यज्ञ का समापन‌

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): आमटांड़ गांव में बजरंगबली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय हनुमंत यज्ञ का समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि विधान के साथ कलश लेकर बागजोबड़ा जोड़ियां पहुंचे और विसर्जित कर दिया। मौके पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, पंडित मंटू ठाकुर, स्वप्न कुमार महतो, विनोद बिहारी, सुरेश बाउरी, लखाई बाउरी, शकुंतला देवी, मीरा देवी , भादू देवी,  चंपा देवी, पुष्पा देवी, अल्पना देवी, रूपा देवी, टुंपा देवी समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।
—————————————-

स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):नया प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ी में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। डॉक्टर रिंकी कुमारी ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही आवश्यक दवाइयां भी दी गई । मौके पर प्रधान शिक्षक दिलीप कुमार गोप, बालिका देवी, तारा गोप, विद्यालय बाल संसद की पीएम रिया कुमारी मंडल, विक्रम हेंब्रम आदि थे।
————————————————

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर सेमिनार
बलियापुर: प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में बुधवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह छात्र-छात्राओं को दी। साथ ही योग एवं मेडिटेशन करने पर भी बल दिया। कार्यक्रम को कॉलेज के अन्य अध्यापकों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
——————————————-


भू माफिया के खिलाफ सीओ से शिकायत

बलियापुर: धोखरा के पूर्व मुखिया शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अंचल अधिकारी मुरारी नायक से मिला। गांव में सक्रिय भू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए सीओ को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कुछ ऐसे भूमाफिया सक्रिय हैं जो जमीन का जाली कागजात दिखाकर कब्जा करने में लगे हुए हैं। विरोध करने पर धमकी तथा मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी जाती है।  अंचल अधिकारी ने आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में भूपति महतो, मदन महतो आदि थे।
—————————————————


बलियापुर मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना शुरू
बलियापुर:
पांच माह के बाद मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेस 1 बुधवार को चालू हो गया। पहले दिन घड़बड़, बिरसिंहपुर, कालीपुर आदि गांव में जलापूर्ति हुई। संवेदक के लोगों का कहना है कि दो-चार दिन में फेस 1 के सभी 41 गांव में जलापूर्ति का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि पहले श्रीराम कंपनी को जलापूर्ति करने का जिम्मा मिला था। कंपनी के अधीन कार्यरत मजदूरों को वेतन नहीं देने के कारण जलापूर्ति बाधित थी। बाद में दूसरे संवेदक को यह जिम्मा दिया गया। दो दिनों पूर्व प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक के दौरान नए संवेदक ने दो महीने का वेतन देने पर सहमती जताई थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top