विधायक मथुरा के प्रयास से प्रवासी मजदूर के आश्रित को मिला सहायता राशि

Advertisements

विधायक मथुरा के प्रयास से प्रवासी मजदूर के आश्रित को मिला सहायता राशि

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): तोपचांची के ब्रह्मांडीहा पंचायत अंतर्गत असनासिंहा ग्राम निवासी उमा केवट उर्फ मटन केवट की मौत
गुजरात में हो गई थी।  वह वहां एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। कार्य के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के प्रयास से मृतक के आश्रित को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। मंगलवार को विधायक के निर्देश पर उनके भाई बसंत महतो मृतक के आवास‌ पहुंचे।  उन्होंने मृतक के आश्रित को ₹50000 रुपए का चेक सौंपा एवं सांत्वना दिया।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, झामुमो प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट, गंगा तिवारी, प्रेमचंद केवट, प्रदीप तिवारी, नागेश्वर केवट, बैजनाथ केवट, शंकर केवट सहित अन्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top