जीण माता की जीवन गाथा का भक्तों ने किया श्रवण

Advertisements

जीण माता की जीवन गाथा का भक्तों ने किया श्रवण

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): झरिया में जीण नाम के गुणगान की सरिता में काले हीरे की नगरी आप्लावित होती रही। मौका था श्री जीण परिवार की ओर से आयोजित 10वें श्री जीण माता  की मंगल पाठ का। अग्रवाल धर्मशाला के नए भवन  में आयोजित कार्यक्रम में पंडित मुन्ना पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना करायी। सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सरोज शर्मा व सरिता जालुका ने जीण भवानी मां का मंगल पाठ का वाचन किया।‌ पाठ में 301 महिलाओं ने भाग लिया।
इसके साथ ही  मेंहदी उत्सव, गजरा उत्सव व चुनरी उत्सव मनाया गया। भक्तों ने जीण माता की जीवन गाथा का श्रवण किया। इस कार्यक्रम में रानीगंज से भी माता के भक्त पहुंचे थे।
सरोज शर्मा व सरिता जालुका ने लाया थारी चुनरी करना मां स्वीकार, हम तो मैया के दीवाने है हम तो मैया के दीवाने है,, की प्रस्तुति दी।
श्री जीण माता के मंगल पाठ के दौरान मैया को छप्पन भोग, सवामनी, बुंदिया, फल, पेड़ा मां भवानी को लगाए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, नवीन पोद्दार, अनिल मुकीम, रूपेश शर्मा, विनोद मोदी, शरद शर्मा, दिनेश शर्मा, बसंत अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, मीनू गोयल, आशा अग्रवाल, नीता अग्रवाल, निशा शर्मा, श्वेता मोदी,‌‌ मीना शर्मा, अनीता अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top