दिव्यांग सरफराज को मिला व्हीलचेयर, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Advertisements

दिव्यांग सरफराज को मिला व्हीलचेयर, चेहरों पर लौटी मुस्कान

डीजे न्यूज, गिरिडीह : रविवार को महिला मारवाड़ी समिति, सृजन गिरिडीह शाखा द्वारा रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में एक जरूरतमंद दिव्यांग सरफराज अंसारी को व्हीलचेयर प्रदान की गई।

इस सराहनीय पहल से सरफराज अंसारी के जीवन में नई उम्मीद जगी और उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस कार्य को मानवता की सच्ची सेवा बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष प्रिया जैन, सदस्य निकी गाड़िया, कोमल केडिया, सोनाली सिंघानिया, लीना झुनझुनवाला सहित रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के सदस्यगण की सक्रिय भूमिका रही।

इस अवसर पर सभी ने समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top