“सशक्त नारी, सुरक्षित समाज” की ओर बढ़ रहा है गिरिडीह, बेटियों को सिखा रहा है आत्मरक्षा का गुर 

Advertisements

सशक्त नारी, सुरक्षित समाज” की ओर बढ़ रहा है गिरिडीह, बेटियों को सिखा रहा है आत्मरक्षा का गुर 

राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ ने किया आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झंडा मैदान, गिरिडीह में राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ द्वारा आत्मरक्षा शिविर का सफल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए यह साबित किया कि वे किसी से कम नहीं हैं।

इस शिविर के माध्यम से बच्चियों को आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनका आत्मविश्वास, साहस एवं आत्मनिर्भरता निरंतर बढ़ेगी। संघ की सक्रिय सदस्य मिन्नी बरनवाल ने बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने का सराहनीय संकल्प लिया है।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नगर महिला अध्यक्ष सत्या सागर, महिला सचिव अंजना मोदी, महिला कोषाध्यक्ष सीमा बरनवाल, महिला संगठन मंत्री संध्या बरनवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लखनलाल, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, गिरिडीह जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनुपम बरनवाल, जिला सचिव अनिल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद, नगर अध्यक्ष बी.बी. लाल, नगर उपाध्यक्ष संदीप बरनवाल, नगर सचिव पिंटू बरनवाल, नगर कोषाध्यक्ष अशोक मोदी, नगर उपसचिव बिनोद बरनवाल एवं नगर संगठन मंत्री संजय बरनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विशेष जानकारी के अनुसार, यह आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 05 अप्रैल से प्रत्येक रविवार प्रातः 06 बजे आयोजित किया जाएगा, जो पूरे एक वर्ष तक चलेगा।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा— “संकल्प हमारा – सशक्त नारी, सुरक्षित समाज!”

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top