मेयर संजीव से मिले कतरास व तेतुलमारी के ग्रामीण अवैध खनन पर रोक लगाने की गुहार लगाई मेयर ने कहा-लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Advertisements

मेयर संजीव से मिले कतरास व तेतुलमारी के ग्रामीण

अवैध खनन पर रोक लगाने की गुहार लगाई

मेयर ने कहा-लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

डीजे न्यूज, धनबाद: भू धंसान और अवैध खनन से प्रभावित कतरास एवं तेतुलमारी क्षेत्र के ग्रामीण शनिवार को सिंह मेंशन में मेयर संजीव सिंह से भेंट की। ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से मेयर को अवगत कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके इलाके में लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। जमीन के नीचे से कोयला निकाले जाने के कारण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच हमेशा जमीन धंसने तथा घरों के गोफ (दरार) में समा जाने का भय बना रहता है। लोगों ने कहा कि इस कारण उनके घरों और परिवार की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है तथा कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

मेयर संजीव सिंह ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर अवैध खनन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मेयर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अवैध खनन पर रोक लगाने तथा प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top