Advertisements



पूर्वी सिंहभूम के शिक्षकों को मिली ग्रेड-2 में प्रोन्नति की स्वीकृति
डीजे न्यूज, जमशेदपुर : जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम ने प्रारंभिक शिक्षक चयन प्रतियोगिता 2003 के प्रथम अनुशंसा के आधार पर चयनित शिक्षकों को ग्रेड-2 में प्रोन्नति की स्वीकृति दी है। जिन शिक्षकों की नियुक्ति 22 दिसंबर 2003 के बाद और 1 दिसंबर 2004 के पूर्व हुई थी, उनकी परिकल्पित वैचारिक नियुक्ति तिथि 22 दिसंबर 2003 को मानकर वरीयता का लाभ दिया जाएगा। हालांकि, परिकल्पित योगदान की तिथि से वास्तविक योगदान की तिथि तक कोई आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें सामान्य भविष्य निधि और वरीयता का लाभ नियुक्ति दिनांक 22 दिसंबर 2003 को मानते हुए दिया जाएगा।


