सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सत्र 2023- 25 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। कॉलेज सचिव भाजपा नेत्री तारा देवी ने पढ़ लिख कर बेहतर नागरिक बनने की अपील विद्यार्थियों से की। निदेशक राम सरोज यादव, डॉक्टर निशि महतो, प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी आदि थे।