



बंद पड़े ग्रामीण मेगा जलापूर्ति योजना को शुरू कराने का जिम्मा एसईपीसी कंपनी को
बैठक में मजदू्रों को बकाया वेतन भुगतान पर सहमति बनी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): ग्रामीण मेगा जलापूर्ति योजना फेस 1 को चालू करने को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक हुई। बैठक में पीएचईडी
विभाग के पदाधिकारी, योजना के नए संवेदक एसईपीसी कंपनी एवं वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मियों मौजूद थे। बैठक के दौरान मजदूरों का बकाया भुगतान करने तथा जल्द ही योजना को चालू कर जलापूर्ति शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया। मालूम हो की योजना के पूर्व संवेदक श्रीराम ईपीसी कंपनी द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मियों को 1 साल से वेतन का भुगतान नहीं किए जाने से मजदूरों ने बीते साल नवंबर से हड़ताल पर चले गए थे। तब से जलापूर्ति का कार्य बाधित है। योजना को चालू करने के लिए अब नई कंपनी एसईपीसी को संचालन का जिम्मा दिया गया है। बैठक में कंपनी की वरिष्ठ पदाधिकारी मोनिका ई, बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, पीएचईडी के सहायक अभियंता जनार्दन प्रसाद सिंह, कंपनी के संजीव कुमार, संदीप कुमार, मदन गोपाल के अलावा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के मजदूर मौजूद थे।



