Advertisements
सुभाष बने भाजपा के भौंरा मंडल अध्यक्ष
डीजे न्यूज, धनबाद: भाजपा के महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने संगठन के भौंरा मंडल अध्यक्ष पद पर सुभाष महतो के नाम की घोषणा की है।
जिला अध्यक्ष श्रवण ने कहा कि सुभाष महतो एक कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। इनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को अवश्य मिलेगा। बधाई देने वालों में जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद, बीरेंद्र हांसदा, ध्रुभ हरि, विष्णु त्रिपाठी, पंकज सिन्हा, रीता यादव, नित्यानंद मंडल, प्रदीप मंडल,अभिमन्यु कुमार, हुल्लास दास, अजय दास, सोनू श्रीवास्तव, शिवांश श्रीवास्तव, सत्येंद्र मिश्रा शामिल हैं।