पूर्व प्रधानाध्यापक को वापस मिला मोबाइल, देवभूमि झारखंड न्यूज को धन्यवाद

Advertisements

पूर्व प्रधानाध्यापक को वापस मिला मोबाइल, देवभूमि झारखंड न्यूज को धन्यवाद
डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : तिसरा थाना क्षेत्र के चांद कुइया निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह को उनका मोबाइल वापस मिल गया है। मोबाइल वापस मिलने के बाद शिवकुमार सिंह ने थाना प्रभारी सुमन कुमार और देवभूमि झारखंड न्यूज को धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि शिवकुमार सिंह का मोबाइल पिछले दिनों एम ओ सी पी से सब्जी खरीद कर अपने घर आ रहे थे, उसी क्रम में जीएन पब्लिक स्कूल के पास एक युवक ने धक्का देकर उनका मोबाइल लेकर भाग गया था। इस मामले में पुलिस ने एम ओ सी पी के रहने वाले नीरज कुमार को गिरफ्तार किया था और उनके पास से मोबाइल बरामद किया था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top