



भाकपा माले ने किया भू धंसान प्रभावित टंडाबाड़ी का दौरा
हलधर महतो ने कहा-सीबीआई करें मामले की जांच
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): भाकपा-माले प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सोनारडीह के भू धंसान प्रभावित टंडाबाड़ी का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो, राज्य कमेटी सदस्य शेख रहीम, प्रखंड कमेटी सचिव राजेश महतो, कैलाश हांडी, अनूप मोदक, भोला पंडित, रंजीत मांझी आदि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित ग्रामीण एवं पीड़ित परिवार के लोगों से भेंट किया।
पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर ने कहा कि इस घटना से ग्रामीण आतंकित हैं। बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने अभी तक प्रभावितों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं किया है। बाघमारा क्षेत्र में 6 महीना के अंदर दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवायी है।
उन्होंने अविलंब ग्रामीणों की सुरक्षा, सुरक्षित जगह में पुनर्वास, रैयत विस्थापित को रोजगार की गारंटी के साथ पुनर्वास और भू-धंसान में मौत मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग केंद्र व राज्य सरकार से की है। दोषी अधिकारी, अवैध कोयला खनन करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाए।



