Advertisements




ग्रामीणों ने सरकारी तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की लगाई गुहार
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): परसबनिया पंचायत के ग्रामीण गुरुवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो तथा सीओ मुरारी नायक से मुलाकात किया। ग्रामीणों ने सरकारी बड़ा तालाब की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की फरियाद करते हुए मांगपत्र सौंपा। ग्रामीणों ने कहा है कि उक्त सरकारी तालाब करीब 30 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। कुछ दबंग लोगों द्वारा तालाब की कई एकड़ भूमि अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे तालाब सिकुड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण मुक्त करने के पश्चात ही तालाब का जीर्णोद्धार कार्य करने की मांग किया है। इसके लिए तालाब की मापी करने की मांग अंचल कार्यालय से की गई है।


