सलानपुर में नवनिर्मित हरि मंदिर व हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू भव्य शोभा यात्रा ने किया आध्यात्मिक चेतना का संचार

Advertisements

सलानपुर में नवनिर्मित हरि मंदिर व हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

भव्य शोभा यात्रा ने किया आध्यात्मिक चेतना का संचार

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  कतरास के सलानपुर में नवनिर्मित हरि मंदिर एवं हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमित गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए सूर्य मंदिर पहुंचे। यहां से श्रद्धालु वापस उसी रास्ते से सलानपुर पहुंचे। शोभा यात्रा के दौरान लगाए जा रहे जय श्री राम और बजरंगबली के उदघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा।

चार दिनी धार्मिक अनुष्ठान से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा, एकता एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है।
शोभा यात्रा में विधायक शत्रुघ्न‌‌ महतो, झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, बबलू बनर्जी, विनोद यादव, सुधीर कुमार आदि शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top