Advertisements
40 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई
डीजे न्यूज, धनबाद: डीआर एम कार्यालय में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मार्च माह में सेवानिवृत होने वाले 40 कर्मचारियों को पावना भुगतान किया गया तथा उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की गई। डीआरएम अखिलेश मिश्र द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।