



बलियापुर की खबरें:-
श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने श्रोताओं को किया भावविभोर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रधानखंटा में चल रहे अखंड हरि संकीर्तन के तीसरे दिन सोमवार गायक गोपाल कृष्ण दास ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन किया। प्रवचन के माध्यम से उन्होंने श्रीकृष्ण की नटखट लीला का जीवंत वर्णन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मंदिर कमेटी के रवि गुप्ता, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, अनिल महतो, मदन महतो, कैलाश महतो समेत सैकड़ो लोग थे।
————————————————
बलियापुर उपद्रव: पान दुकानदार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दी शिकायत

बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के भीखराजपुर के पास रामनवमी के दिन हुए उपद्रव के मामले में पान दुकानदार नईमुद्दीन अंसारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में दुकान में तोड़फोड़ और तीन रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा है कि घटना के दिन दुकान बंद होने के बाद रात में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर फ्रीज क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना की रात बलियापुर बाजार के कई दुकानों में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इधर उपद्रव मामले के आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
दूसरी ओर मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है। धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर अल्पसंख्यक समुदायों पर गलत आरोप लगाकर दोषी ठहराने के मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने घटना को पुलिस की लापरवाही का परिणाम बताया है। जिलाध्यक्ष ने बलियापुर थाना प्रभारी को अविलंब निलंबित करने की मांग की है।
बलियापुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन एवं जिला सचिव मन्नू आलम की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में घटना की तीव्र निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों लोगों को दोष मुक्त करने की मांग की गई।


