डालसा ने लटानी में लगाया विधिक जागरूकता शिविर, लाभुकों को दिए प्रमाण पत्र

Advertisements

डालसा ने लटानी में लगाया विधिक जागरूकता शिविर, लाभुकों को दिए प्रमाण पत्र

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) धनबाद द्वारा संवाद योजना के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पूर्वी टुंडी प्रखंड के लटानी पंचायत स्थित लालडीह (आदिवासी टोला) में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनबाद निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश एवं डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो के आदेश पर प्रखंड पीएलवी ओमप्रकाश दास द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आदिवासी एवं ग्रामीण समुदाय को उनके कानूनी अधिकारों तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था।

शिविर के दौरान लाभुकों के बीच विभिन्न प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का वितरण किया गया। इसमें तीन बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र, सात श्रमिकों को असंगठित श्रमिक कार्ड, पांच लाभुकों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्ध पेंशन, दो व्यक्तियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा तीन अनाथ बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top