बारह दिनों के बाद ओमान से वतन लाया गया प्रवासी मजदूर प्रदीप महतो का शव

Advertisements

बारह दिनों के बाद ओमान से वतन लाया गया प्रवासी मजदूर प्रदीप महतो का शव
डीजे न्यूज, हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबर पंचायत के बंदखारो निवासी पुषण महतो के 24 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार महतो का शव 12 दिनों बाद सोमवार को विमान से रांची पहुंचा।
बताया जाता है कि प्रदीप कुमार महतो की 18 मार्च को ओमान में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाज कराकर पैदल अपने कैंप लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वह जावावी पावरटेक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत थे।
शव को लेने रांची एयरपोर्ट पहुंचे प्रवासी श्रमिक हित में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि काफी प्रयासों के बाद मृतक के परिजनों को 40 लाख रुपये बीमा व सहायता राशि दिलाने पर सहमति बनी है।
उन्होंने कहा कि हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के बड़ी संख्या में श्रमिक देश-विदेश में कार्यरत हैं। ऐसे में किसी अनहोनी के बाद शव को स्वदेश लाना और मुआवजा प्राप्त करना परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी श्रमिकों की मौत अक्सर जोखिम भरे कार्यों के कारण होती है। यदि सरकार कंपनियों के लिए सख्त नियम लागू करे कि श्रमिक की मौत पर निश्चित मुआवजा देना अनिवार्य हो, तो गरीब परिवारों को राहत मिल सकती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top