


पूर्वी टुंडी में कराम महोत्सव का भव्य समापन, विधायक हुए शामिल 
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : पूर्वी टुण्डी प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत महुआडाबर मे दो दिवसीय कराम महोत्सव का समापन रविवार को हुआ। आदिवासी समाज के इस पावन अवसर पर क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने अपने पारम्परिक तरीके से साथ मिलकर पूजा-अर्चना की तथा अपने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मौके पर मुख्य रूप से शामिल विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर झामुमो नेता बसंत महतो,पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार मुर्मू, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष गिरीलाल किस्कू, मांझी हाड़ाम राजकुमार हांसदा, नायकी हाड़ाम छोटेलाल हांसदा, बीरेंद्र मुर्मू, कल्याण सोरेन, संजय किस्कू, प्रेम हांसदा, प्रदीप हांसदा ईशाहक अंसारी, आजाद अंसारी आदि उपस्थित थे।



