झरिया जन जागरूकता समिति की बैठक संपन्न हक व अधिकार के लिए बुलंद की आवाज आंबेडकर जयंती पर पदयात्रा और विचार गोष्ठी आयोजित करने पर सहमति बनी

झरिया जन जागरूकता समिति की बैठक संपन्न

हक व अधिकार के लिए बुलंद की आवाज

आंबेडकर जयंती पर पदयात्रा और विचार गोष्ठी आयोजित करने पर सहमति बनी

डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया जन जागरुकता समिति की बैठक रविवार को श्री केसरवानी पंचायत कोइरीबांध झरिया में हुई। अध्यक्षता विजय आनंद केशरी ने की। मंच संचालन रवि कुमार केशरी कर रहे थे।
बैठक में अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर  पदयात्रा और विचार गोष्ठी का आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील लोगों से की गई।
बगैर सूचना के बिजली संयोग विच्छेद कर देने पर नाराजगी व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि
बिना सूचना के एक साथ उपभोक्ताओं का बिजली बिल काटना संवैधानिक हक का हनन है। डीएमएफटी फंड झरिया का हक है, लेकिन इसका दुरुपयोग अन्य जगहों पर किया जा रहा है। वक्ताओं ने लोगों से जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि जागरुकता में कमी के कारण हमें अपने संवैधानिक हक नहीं मिला है।
बैठक के दौरान प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जीने का अधिकार सभी को है और इसे लेकर रहेंगे।


मौके पर अनिल कुमार जैन, महेश गुप्ता, राजेंद्र केशरी, दिनेश पांडे, मनीष सिंह, रोहित केशरी, विनोद केशरी, बृजमोहन शर्मा, सुधांशु केशरी, अजय केशरी, बद्री केशरी, रवि केशरी, मनोज कुमार साव, गुड्डू साव, सुनील गुप्ता, कुंदन मोदक, विकाश केशरी, दुर्गा केशरी, शिव चरण शर्मा, सुरेंद्र केशरी, पप्पू सिंह, नरेश केशरी, भगवान दास केशरी, मनीष यादव, उमेश सिंह, शैलेन्द्र केशरी, बाबू गद्दी, मोहम्मद कुतुबुद्दीन शाह आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top