दुबई में बोकारो के प्रवासी मजदूर मनोज महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Advertisements

दुबई में बोकारो के प्रवासी मजदूर मनोज महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

परिजनों ने लगाया पिटाई से मौत का आरोप

डीजे न्यूज, बोकारो : विदेश में प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दुबई से सामने आया है, जहां झारखंड के बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कीसीधावारा पंचायत निवासी मनोज महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतक की पत्नी कौशल्या देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति के साथ वहां मारपीट की गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भैरो महतो के 42 वर्षीय पुत्र मनोज महतो 8 मार्च को रोजगार के सिलसिले में दुबई गए थे।

परिजनों के मुताबिक, उन्हें वहां उचित भोजन तक नहीं दिया जा रहा था और काम के दौरान प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जो उनकी मौत का कारण बनीं।

मनोज महतो सैम बिल्डिंग कंक्रीटिंग प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और पूरे इलाके में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है।

इस घटना पर सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, ताकि लोगों को मजबूरी में विदेश पलायन न करना पड़े और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top