कतरास के कोलडंप दुर्गा कॉलोनी में जलसंकट गहराया

Advertisements

कतरास के कोलडंप दुर्गा कॉलोनी में जलसंकट गहराया

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह के पास स्थित दुर्गा कॉलोनी कोलडंप में एक बार फिर पानी संकट गहराता जा रहा है। पिछले कई दिनों से कॉलोनी में नियमित जलापूर्ति बाधित है, जिससे क्वार्टरों में रहने वाले हजारों लोग परेशान हैं। पानी के अभाव में लोगों को खाना बनाने, कपड़े धोने, नहाने और पीने तक में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन कई परिवारों को टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी जानकी देवी ने बताया कि मार्च महीने में पानी की आपूर्ति नहीं की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई है।
ऑपरेटर ने कहा कि मशीन खराब होने के कारण केवल 2-3 दिन पानी सप्लाई बाधित रहा, लेकिन अब मशीन ठीक हो गई है और पहले की तरह पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। एक ही पानी टंकी से पूरे कतरास के कई वार्डों में आपूर्ति होती है, जिससे समय-समय पर दबाव की समस्या आती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top