



पूर्व सांसद सुनील सोरेन बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, दुमका में हर्ष की लहर
डीजे न्यूज, दुमका: भाजपा ने दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से दुमका जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि पार्टी को उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का लाभ मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरवकांत सहित प्रदेश परिषद सदस्य अमरेंद्र सिंह, परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, निवास मंडल, सीताराम पाठक, अमिता रक्षित, अंजुला मुर्मू, शर्मीला सोरेन, मनोज पांडेय, पवन केसरी, विवेकानंद राय, पिंटू अग्रवाल, बबलू मंडल, नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, मार्शल ऋषिराज टुडू, पिंटू साह, गुंजन मरांडी, सोनी हेंब्रम, पंकज वर्मा,
जीतलाल राय, नवल किस्कू, मनीष कुमार, गणपति पाल, सहदेव मरांडी, नंदकिशोर मंडल, गोपीनाथ दत्ता, दीप्तांशु कोचगवे, गोविंद दान, संतोष साह, दिनेश सिंह, ओम केसरी, ममता साह, नीतू झा, फारुख अनवर, श्रीधर दास, रमेश मुर्मू, कुश पाल, इंद्रजीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


