


भोजुडीह में भव्य कलश यात्रा, हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू 
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी क्षेत्र के कमारडीह पंचायत अंतर्गत भोजुडीह स्थित हनुमान मंदिर में श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह पाँच दिवसीय मारुतिनन्दन महायज्ञ का आयोजन को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 151 कुंवारी कन्याएं रंग-बिरंगे परिधान पहनकर हाथों में जल से भरा हुआ कलश लेकर चल रही थीं ¹।
कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से गोविन्दपुर-टुंडी-गिरीडीह मुख्य पथ से कमारडीह, बादलपुर, बेहड़ा, महाराजगंज, कन्हाईडीह होते कोटालडीह जोरिया पहुंची, जहां यज्ञाचार्य सुरेश पाण्डेय, उपाचार्य गोतम पाण्डेय के द्वारा विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार कर कलश में पवित्र जल भरवाया गया।

कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को प्रसाद खिलाकर और शरबत पिलाकर उनका उपवास पूरा करवाया गया। यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और कड़ी धूप को देखते महाराजगंज सोलहाआना के द्वारा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जल, लस्सी एवं शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी।


