



बलियापुर की खबरें:-
अखंड हरि संकीर्तन का समापन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): केदुआटांड़ में चल रहे तीन दिवसीय अखंड हरि संकीर्तन का समापन रविवार को हुआ। कुंज मिलन समारोह में गायिका मिठू रानी दास का प्रवचन सुनने के लिए श्रोताओं की काफी भीड़ रही। 52 भोग कार्यक्रम में काफी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को संपन्न कराने में कमेटी के पिंटू मंडल, रंजीत महतो आदि का योगदान रहा।
—————————————–
भक्ति जागरण में झूमे श्रोता

बलियापुर: निपानिया कोल डंप के पास स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में शनिवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। लोक गायिका काजल चंद्रवंशी ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सदस्यों का योगदान रहा।
——————————————
भाकपा माले कार्यकर्ता का निधन
बलियापुर: रघुनाथपुर गांव निवासी भाकपा माले के बुजुर्ग कार्यकर्ता 75 वर्षीय पंचानन मंत्र का निधन रविवार को हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, मुखिया धनंजय महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


