बलियापुर उपद्रव: दो प्राथमिकी दर्ज, 60 नामजद आरोपित बाइक, तलवार, भुजाली सहित अन्य सामग्री बरामद

Advertisements

बलियापुर उपद्रव: दो प्राथमिकी दर्ज, 60 नामजद आरोपित

बाइक, तलवार, भुजाली सहित अन्य सामग्री बरामद

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के भीखराजपुर में शुक्रवार को
रामनवमी जुलूस पर किए गए पथराव मामले में पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से बाइक, भुजाली समेत अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने  डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपितों को जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है।

बीडीओ की शिकायत पर 57 नामजद पर प्राथमिकी

बलियापुर बीडीओ प्रभाष चंद्र दास के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस 57 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन लोगों पर पथराव, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के साथ-साथ पुलिस बल के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इस मामले का अनुसंधानकर्ता सिंदरी के पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार को बनाया गया है।

सअनि की शिकायत पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी

बलियापुर थाना के सअनि मनी उरांव के लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने भीखराजपुर के मोबिन अंसारी समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनके खिलाफ जाति सूचक शब्द का प्रयोग, गाली गलौज, मारपीट तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है।

सात बाइक सहित अन्य सामान बरामद

भीखराजपुर में उपद्रव की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास से कई सामग्रियां बरामद की है। इनमें सात मोटरसाइकिल, लकड़ी के 26 टुकड़े, सात लोहे का तलवार, चार भुजाली, ईंट एवं पत्थर के टुकड़े, एक ट्रैक्टर, 17 पाइप के टुकड़े, बुलेट मोटरसाइकिल का एक हेडलाइट, एक मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट शामिल है।

बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इधर रविवार को भी बलियापुर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल मुस्तैद दिखीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top