एकलव्य विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर बनी रणनीति

Advertisements

एकलव्य विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर बनी रणनीति

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड में एकलव्य विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के समुचित संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता एवं छात्र-छात्राओं के समग्र विकास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी डॉ. आरपी दास, बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ ऋषिकेश मरांडी, डॉ. शशिकांत प्रसाद, विद्यालय के प्रिंसिपल रामराज सिंह, शिक्षक आशीष मंदिलवार, चिरकी मुखिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। मौके पर शिक्षक शुशांत वत्स, विक्की मिश्रा एवं स्वास्थ्य कर्मी विशाल गौरव भी मौजूद थे।

बैठक के अंत में सभी ने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा छात्रों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top