उपायुक्त व एसएसपी ने किया भिखराजपुर का दौरा उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

उपायुक्त व एसएसपी ने किया भिखराजपुर का दौरा

उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

डीजे न्यूज, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में हुई घटना के बाद शुक्रवार देर रात उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने भिखराजपुर का दौरा किया। भिखराजपुर में रामनवमी पर निकाले गए अखाड़ा जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव किया गया था।

उपायुक्त ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रिण में कर लिया। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में पुलिस गश्त जारी है। लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें। किसी भी तरह की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीएसपी शंकर कामती, अरविंद कुमार सिंह, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top