पीरटांड़ में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रामनवमी, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Advertisements

पीरटांड़ में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रामनवमी, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रखंड के मधुबन, हरलाडीह, खुखरा, सोबरनपुर, पालगंज, चिरकी सहित कई गांवों के राम मंदिरों और हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

शाम के समय हनुमान ध्वज के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जो शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। इन शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

पर्व को लेकर विभिन्न स्थानों पर पुलिस प्रशासन की मुस्तैद मौजूदगी रही। खासकर खुखरा थाना क्षेत्र के चीरूडीह पर प्रशासन की विशेष नजर थी। यहां सायबर डीएसपी आबिद खान, बीडीओ मनोज कुमार मरांडी, सीओ हर्षिकेश मरांडी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

चीरूडीह के लोगों को प्रशासन के सहयोग से ऑटो के माध्यम से सोबरनपुर अखाड़ा दर्शन के लिए ले जाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा हुई और व्यवस्था सुचारू बनी रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top