नशा मुक्ति जागरूकता के लिए  ‘हैप्पी स्ट्रीट’ का आयोजन कल

Advertisements

नशा मुक्ति जागरूकता के लिए  ‘हैप्पी स्ट्रीट’ का आयोजन कल

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को लुबी सर्कुलर रोड पर सुबह 6 बजे से नशा मुक्ति जागरूकता के लिए विशेष ‘हैप्पी स्ट्रीट’कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने आयोजित होने वाले वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त आवासीय कार्यालय में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कार्यक्रम में पेंटिंग, झारखंड के पारंपरिक नृत्य, बैंड द्वारा लाइव संगीत, गायन, विभिन्न प्रकार के स्टॉल, योगा, राइफल शूटिंग, साइक्लिंग, स्केटिंग, नुक्कड़ नाटक, हेल्थ कैंप, रक्तदान शिविर, फूड स्टॉल सहित विविध प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों को केवल जागरूक ही नहीं बल्कि उन्हें नैतिकता एवं कानून से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी दी जाएगी। इससे समाज में नशा के विरुद्ध सकारात्मक बदलाव आएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना और समाज में “नशा मुक्त भारत” का संदेश फैलाना है। प्रशासन ने कोयलांचल के लोगों से इस मेगा इवेंट में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

कल के कार्यक्रम में योग स्टेज, स्केटिंग, साइकिलिंग, राइफल शूटिंग, बास्केटबॉल डंक,
बैंड स्टेज, ह्यूमन लूडो, डार्ट, ओपन क्विज़,
कविता और शायरी, छात्रों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, पेंट माई सिटी, सिग्नेचर रोल/बोर्ड,
स्किट सहित स्वास्थ्य और परामर्श से संबंधित कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
बैठक मे उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल पदाधिकारी  लोकेश बारंगे, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top