चांद कुइया में नवरात्रि पाठ संपन्न, कन्या पूजन व महाप्रसाद वितरण के साथ गूंजा जयकारा

Advertisements

चांद कुइया में नवरात्रि पाठ संपन्न, कन्या पूजन व महाप्रसाद वितरण के साथ गूंजा जयकारा

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : भक्ति भाव के साथ श्री श्री 108 श्री नवरात्रि पाठ का कार्यक्रम कन्या पूजन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ चांद कुइया कॉलोनी में संपन्न हो गया। आचार्य विद्यासागर पांडे की ओर से नौ दिनों तक देवी दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। अंतिम दिन हवन पूजन के साथ कन्याकुमारी भोजन एवं पूजन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कॉलोनी के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आचार्य ने बताया कि जो भी श्रद्धालु नौ दिनों तक माता दुर्गा की आराधना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और माता के दरबार से कोई भी भक्त निराश नहीं लौटता।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा देवी गीत और भजन प्रस्तुत किए गए। “मैया खोला ना केवरिया” और “निमिया के डाल मैया” जैसे भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। चारों ओर माता के जयकारों से माहौल गूंजता रहा।

मौके पर शंकर सिंह, सुबोध सिंह, बनवारी सिंह, धनंजय सिंह, कृष्ण सिंह, अभिषेक सिंह, छोटू, रोमित कुमार, सुजीत सिंह, रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार, रेखा भट्ट, सविता देवी, चीकू, दीपा सहित कॉलोनी के अन्य लोग उपस्थित थे।

वहीं, रामनवमी के अवसर पर जयरामपुर मोर स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। आचार्य मनोज कुमार पांडे की ओर से विधिवत पूजा संपन्न कराई गई, जिसमें श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भागीदारी रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top