Advertisements



पूर्वी टुंडी के दुमा में निकली भव्य कलश यात्रा 
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : मैरानवाटांड़ पंचायत के दुमा गांव में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शुक्रवार की सुबह बराकर नदी के कांसजोड़ घाट से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के बाद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया व अधिवक्ता विपिन दां, मुखिया खमा मोदक, समीर साव, संतलाल बाबा, भीमलाल भंडारी, शंकर चन्द्र दां, परिमल दे, पूरण दां, काजल कुमार, दुलाल दां, राजेन्द्र सिन्हा आदि मौजूद थे।



