



कतरास-बाघमारा कोयलांचल में रामनवमी की धूम
अखाड़ा दल के खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
युवतियों के खेल ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास-बाघमारा कोयलांचल में शुक्रवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का पावन पर्व संपन्न हुआ। विभिन्न जगहों पर अखाड़ा दल के खिलाड़ियों ने अपनी कौशल का प्रदर्शन किया।
कतरास थाना चौक, छाताबाद, गुहीबांध , अंगारपथरा , लकडका, कतरास रेलवे कॉलोनी, बाघमारा , हरिणा , सोनारडीह, बेहराकुदर , श्यामडीह, फुलारीटांड , नावागढ आदि जगहों पर खिलाड़ियों ने अपने-अपने करतब दिखाए।

कतरास में युवतियों द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कतरास बाजार चौक में आयोजित अखाड़ा प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक अखाड़ा दलों के लोगों भाग लिया।
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही।




