बरमसिया में आयोजित रामनवमी कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक रागिनी सिंह

Advertisements

बरमसिया में आयोजित रामनवमी कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक रागिनी सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: रामनवमी पूजा के पावन अवसर पर रामनवमी पूजा समिति, बरमसिया शंकर दल द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में झरिया की विधायक रागिनी सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उनके कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

विधायक रागिनी सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुजनों एवं क्षेत्रवासियों के साथ प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाया और सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भगवान श्रीराम से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रभु श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top