पीरटांड़ के शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के गिरिडीह जिला समन्वयक 

Advertisements

पीरटांड़ के शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के गिरिडीहजिला समन्वयक 

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : सीएफटीयूआई ने गिरिडीह जिले में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से जिला समन्वयक की नियुक्ति की है। संगठन की ओर से बुधवार को जारी पत्र के अनुसार पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी निवासी शेखर महतो को गिरिडीह का जिला समन्वयक बनाया गया है।

जारी पत्र में बताया गया है कि यह नियुक्ति समिति की स्वीकृति के बाद की गई है। जिला समन्वयक के रूप में शेखर महतो विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा संगठन के विस्तार को गति देने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्हें पूरे जिले में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि संगठन जिले में और अधिक सशक्त होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top