भक्ति भाव में डूबा पिपराटांड़, धूमधाम से हो रही मां अन्नपूर्णा की पूजा

Advertisements

भक्ति भाव में डूबा पिपराटांड़, धूमधाम से हो रही मां अन्नपूर्णा की पूजा

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत पिपराटांड़ड गांव में अन्नपूर्णा देवी की पूजा धूमधाम से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अगल-बगल के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव का परिचय दिया।

पूजा से पूर्व पुजारी बिपिन मुखर्जी एवं उज्जल भट्टाचार्य की अगुवाई में पूरे विधि-विधान के साथ तालाब से पवित्र कलश में जल लाकर मंदिर में स्थापना की गई। वहीं श्रद्धालु तालाब में स्नान कर दंडवत करते हुए मंदिर तक पहुंचे। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं एवं बच्चियों ने भी श्रद्धा के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।

24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन व भक्ति जागरण का होगा आयोजन

इस अवसर पर 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, वहीं 30 मार्च को भक्ति जागरण एवं 31 मार्च को महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में उद्धब दत्ता, सुभाष दत्ता, मधु दत्ता, सुनील बाबाजी, राजेश दत्ता, फिरोज दत्ता, नितेश दत्ता, कालू दत्ता, सुबल दत्ता, विदेश दाँ, फटिक दाँ की मुख्य भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top